jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

BREAKING : कैश के साथ पकड़ाए कांग्रेस के तीनों विधायकों को पार्टी ने किया निलंबित…

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़ाए झारखंड के तीनों विधायकों को कांग्रेस पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने यह जानकारी दी। बता दें कि झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप एक ही गाड़ी में सवार होकर पूर्व मिदनापुर जा रहे थे। इस दौरान शनिवार देर शाम ग्रामीण हावड़ा पुलिस ने पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोककर गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि गिनने के लिए मशीन मंगाना पड़ गया।

- Install Android App -

गाड़ी से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों विधायकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीन कांग्रेसियों में इरफान अंसारी जामताड़ा से, राजेश कच्छप रांची के खिजरी से और नमन विक्सेल कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा से विधायक हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद 12 घंटे के भीतर कांग्रेस आलाकमान ने कार्रवाई करते हुए तीनों विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस ने भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ को जिम्मेदार बताया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा कि झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ हावड़ा में एक्सपोज हो गया। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान अब झारखंड के लिए है, जो कि उन्होंने महाराष्ट्र में E-D जोड़े को लाकर किया। वहीं झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिर्की ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह भाजपा की साजिश है। हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा उसे अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।