jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

BREAKING NEWS : ट्राले ने पिकअप को मारी टक्कर, खाई में गिरा, दो की मौत, 22 घायल

हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई

- Install Android App -

मकडाई समाचार धार, गुजरी। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रविवार सुबह एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घाट से उतर रहे ट्राले का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे लोगों से भरे पिकअप एमपी 11 जी 6165 से जा टकराया। जिसके बाद पिकअप वाहन आगे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़ सीधे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत खाई में से ऊपर सड़क पर लाया गया। 4 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मृत्यु एवं 20-22 लोग घायल होने की जानकारी प्राप्त हो रही हैं। वहीं धामनोद एवं काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक से संभाल रही हैं। सभी घायल धार जिले के सराय गांव के बताए जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर घटना की सूचना पर धामनोद अस्पताल पहुंच गए हैं।