jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

BREAKING NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मां की ऑन द स्पॉट हुई मौत, बेटे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, आरोपी ड्राइवर फरार

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई

मकड़ाई समाचार बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया, जिससे मां की ऑन-द-स्पॉट मौत हो गई। वहीं बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

- Install Android App -

हादसा बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लवादा गांव के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार, विजेंद्र पिता दुर्गाजी नगपुरे उम्र 31 वर्ष निवासी मुरझड़ कौड़िया अपनी मां सतवंती नगपुरे का इलाज कराने बाइक से बालाघाट जा रहा था, तभी लवादा गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई। हादसे में मां सतवंती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। इधर, मां-बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।