jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

BREAKING NEWS : सवारी से भरी बस बैहार घाट में पलटी

घटना में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। थाना जैतहरी से लगभग 10 किलोमीटर दूर राजेंद्र ग्राम मुख्य मार्ग में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में लगभग 40 यात्री सवार थे। बस गहरवार कंपनी की है, जो भेजरी-राजेंद्रग्राम से अनूपपुर आ रही थी। घटना में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है।

- Install Android App -

बस में ज्यादातर सवार लोग पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम भेजरी और राजेंद्र ग्राम के निवासी हैं। घटना के बाद करीब 20 लोगों को राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जिनकी हालत सामान्य बताई गई है। घटना के पीछे वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है जो घाट पर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। वाहन का नंबर MP 18 पी 0541 है।

जानकारी अनुसार बस में सवार लोग एक मार्केटिंग कंपनी के सेमीनार में शामिल होने के लिए अनूपपुर से दूसरे बस के द्वारा ग्राम केशवाही जाने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेंद्र ग्राम की पुलिस और जैतहरी व राजेंद्र ग्राम से 108 एंबुलेंस पहुंची। बताया गया बस घटना के समय तेज रफ्तार में थी, जो घाटी के मोड़ पर तीन बार पलटी खाकर सड़क किनारे एक पेड़ पर जाकर रुक गई।