ब्रेकिंग
राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न! 

BREAKING NEWS : 10 मई के बाद होंगे पंचायत चुनाव, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अंतिम चरण में

मकड़ाई समाचार भोपाल। एमपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आई है। मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 10 मई को करेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद ही मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग चुनाव कराने की स्थिति में होगा। इससे पहले पंचायत चुनाव किसी भी हाल में नहीं हो सकता। 11 अप्रैल तक मिले दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक होगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन होगा। पहले मतदाता सूची का प्रकाशन के लिए 25 अप्रैल 2022 तय की गई थी।

- Install Android App -

बता दें कि इससे पहले 6 अप्रैल को राज्य सरकार ने पंचायतों का परिसीमन पूरा कर लिया था। 286 ग्राम पंचायतें नए परिसीमन में शामिल की गई है। वहीं पंचायत से लेकर ज़िला पंचायत सदस्य तक 2300 से अधिक वार्ड नए परिसीमन में बढ़ गए हैं। 52 ज़िलों में ज़िला पंचायत की संख्या अब 852 से 875 हो गई है। वहीं परिसीमन के बाद मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नए परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने में जुट गया है।

बता दें कि 2019 में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में जिले से लेकर ग्राम पंचायतों तक नया परिसीमन किया था और करीब 1200 नई पंचायतें बनाई थी। इस दौरान 102 ग्राम पंचायतों को खत्म कर दिया गया था और 1950 की सीमा में बदलाव भी किया था। मामले ने तब तूल पकड़ा जब शिवराज सरकार ने 2019 में बनाई नई पंचायतों के परिसीमन के एक साल बाद पंचायती राज अध्यादेश 2021 लाकर परिसीमन को निरस्त कर दिया था। बीजेपी का आरोप था कि पंचायतों के परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने कई गड़बड़ियां की थी। कांग्रेस ने कई पंचायतों को खत्म कर दिया और कई नई पंचायते बना दी थी। ये सब कांग्रेस के नेताओं ने अपने फायदे के लिए किया था। इस दलील के चलते कमलनाथ सरकार के समय में किए परिसीमन को निरस्त कर दिया था।