jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

BREAKING NEWS : 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन वर्षीय मासूम, 15 फीट पर जाकर फंसा

बोरवेल बंद होने के कारण स्थान की कमी के अभाव में पंखे से उसको हवा दी जा रही

मकड़ाई समाचार दमोह। जिले के पटेरा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा बेस में रविवार की दोपहर एक मासूम बोरवेल में गिर गया। 20 फीट गहरे बोरवेल में लगभग 15 फीट की गहराई में जाकर मासूम फंस गया है। उसे बचाने के लिए प्रशासन और पुलिस का अमला जुटा हुआ है। बोरवेल से कुछ दूरी पर जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है और इसमें सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए रेसव्यू किया जाएगा।

- Install Android App -

जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा तत्काल ही दिए गए निर्देश के उपरांत एसडीएम अभिषेक ठाकुर, तहसीलदार विकास चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला डॉ रोशनी पटेल सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

बोरवेल में जगह कम होने और बोरवेल बंद होने के कारण स्थान की कमी के अभाव में पंखे से उसको हवा दी जा रही है। पटेरा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेरा बैस निवासी धर्मेंद्र अठया का तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस अठ्या माता पिता के साथ खेत गया था। इसी दौरान सुबह करीब 12 बजे खेलते खेलते वह स्वयं के खेत में ही लगभग 20 फुट खोदे गए बोरवेल में जो कि बंद पड़ा था अचानक गिर गया। उसे गिरते हुए उसकी मां सुषमा द्वारा देखा गया जिससे इस बात की जानकारी तत्काल ही अपने पति धर्मेंद्र को दी जो कि खेत में दवाई डालने का काम कर रहे थे। उन्‍होंने दौड़कर उसे निकालने के लिए प्रयास शुरू किए तथा इस बात की जानकारी तत्काल ही ग्रामीणों को बुलाने के उपरांत प्रयास शुरू करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही पटेरा पुलिस थाना प्रभारी श्याम बिहारी मिश्रा अपने अन्य साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा कुछ ही समय पश्चात प्रशासनिक एवं स्वास्थ विभाग का अमला भी वहां पहुंच गया और जेसीबी के माध्यम से बोरवेल के पास खुदाई प्रारंभ कर दी गई है तथा बच्चे को जीवित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी श्री मिश्रा ने बताया कि सभी प्रकार से उसे निकालने की कोशिशें की जा रही हैं और रेस्क्‍यू ऑपरेशन चल रहा है।