jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

BREAKING NEWS HARDA : मोबाइल का चार्जर लगा रहे 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौके पर मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम खामापड़मा में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ने बताया कि युवक मोबाइल का चार्जर लगा रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खामापड़वा में सिराली रोड पर आंगनबाड़ी भवन के पास रहने वाला अमरसिंह पिता बद्दू (35) पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। अमर मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। शनिवार सुबह जब पत्नी मजदूरी के लिए घर से चली गई। इस दौरान शराब के नशे में उसने मोबाइल का चार्जर बोर्ड में लगाने के दौरान इसका हाथ प्लग के अंदर चला गया। इस दौरान वह करंट की चपटे में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमर के दो मासूम बेटे है और एक बेटी है।