jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

Breaking News Mp: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर महिला ने लगाए छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने बंद कमरे में की पूछताछ

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर उनके करीबी रिश्तेदार महिला द्वारा पुलिस में छेड़छाड की शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस ने भाजपा नेता को थाने में बुलाकर एक घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की पढ़िए पूरी खबर…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर महिला द्वारा छेड़छाड का आरोप लगाया गया है। भिंड जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे रविसेन जैन पर एक नजदीकी रिश्तेदार महिला ने छेड़छाड़ सहित अन्य आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में शिकायती आवेदन दिया है। कोतवाली पुलिस ने आवेदन को लेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को थाने बुलाकर बंद कमरे में पूछताछ की। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि करीब दो दिन पहले कोतवाली थाना में शहर के गल्ला मंडी में रहने वाली एक महिला ने पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। महिला ने पहले थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत से मुलाकात की। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल पर थाना प्रभारी ने एसआइ क्रांति राजपूत को आवेदन सौंपा। महिला द्वारा शिकायती की पड़ताल के लिए शुक्रवार दोपहर रविसेन जैन को कोतवाली बुलाया गया। यहां महिला द्वारा की जाने वाली शिकायत की पड़ताल पुलिस द्वारा की गई। इस दौरान पुलिस ने कई बिन्दुओं पर रविसेन जैन से पूछताछ की।

सपा से भरा था नामांकन –

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव मे रविसेन ने बीजेपी से बगावत कर समाजवादी से टिकट लेकर नामांकन फार्म भरा था लेकिन नामांकन वापसी के दिन पुनः भाजपा के लिए काम करना शुरु कर दिया और भाजपा की बैठकों रैलियों में बढा चढकर भागीदारी की लेकिन अपना नामांकन फार्म नही उठाया। वहीं समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने भी इनके खिलाफ आरोप लगाए थे।

रविसेन जैन ने 2023 में विधानसभा चुनाव बीजेपी से बगावत कर सपा से टिकट लेकर नामांकन भरा था। नामांकन वापसी के दिन रविसेन जैन नाट्कीय ढंग से बीजेपी के सपोर्ट में आ गए थे। हालांकि उनके द्वारा नामांकन नहीं खींचा गया लेकिन वे बीजेपी की हर छोटी बड़ी सभा में शामिल होकर चुनावी मैदान से दूर रहे थे। इस दौरान भी वे विवादों से घिरे रहे थे। समाजवादी समर्थकों द्वारा उनके खिलाफ आरोप भी लगाए गए थे। इसी को लेकर उन्होने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर उन पर आरोप लगाए जा रहे है सब निराधार है।