मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंगेली। भाजपा नेता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाली ब्लैकमेलर युवती को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
मालूम हो कि ग्राम लोरमी के भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल ने 8 माह पूर्व बिजली के खंबे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाईड नोट में सोनिया लकड़ा का नाम आया था। पुलिस ने सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। मौत से पहले शैलेन्द्र जायसवाल ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे आरोपी सोनिया के नाम का जिक्र था। मृतक शैलेन्द्र जायसवाल के सुसाइड नोट के आधार पर आज उसकी एक्सपर्ट राइटिंग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सोनिया लकड़ा को उसके गांव जमुनाही थाना खुड़िया से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।
SDOP माधुरी धीरही ने बताया कि युवती और बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल के बीच 2018 से जान पहचान थी। युवती ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया कि शैलेंद्र के साथ उसका अफेयर था। वे अक्सर फोन पर बातें किया करते थे।
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल
उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व
नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना
कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय...
हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश...
ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ...
नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का...
नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या
विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
