jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Breaking News: सागर, दो पक्षों के विवाद में धारदार हथियार के साथ चली गोलियां !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर : मंडीबामोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात ग्राम शेखपुर में दो पक्षों के बीच एक घातक झगड़ा हुआ है। झगड़ा तेजी से बढ़कर आत्मघाती हमला में बदल गया| जिसमें एक पक्ष ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को हथियारों से हमला किया। इस संघर्ष में गोलियां  हुईं और कुल्हाड़ियों और लाठियों से भी हमला किया गया। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इन घायलों को सागर रेफर किया गया है।

- Install Android App -

घटना के बाद से गाँव में दहशत का माहौल है और हमलावर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में है और ग्राम शेखपुर में भयभीत वातावरण है। रात्रि के बजे घटित घटना में, रूपेंद्र यादव, मलखान यादव, नितिन यादव, और अन्यों के बीच विवाद हुआ था। विवाद में तेजी से बढ़तर हुआ और एक पक्ष ने कुल्हाड़ियों, लाठियों, और बंदूकों का इस्तेमाल करके मलखान यादव के घर पर हमला किया। इस हमले में सरस्वती पति मलखान यादव की मौत हो गई और अन्य सात लोग घायल हो गए। उनमें दो की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ने आपातकालीन स्थिति को देखते हुए गाँव में बड़ी संख्या में पुलिस बुलाई है | जिन लोगों ने हमला किया उनमें से निर्भय यादव, नितिन यादव व कमल यादव जिला बदर किए गए थे।घटना के बाद से गांव वाले भयभीत हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्वजनों के अनुसार आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है। गोलियां इतनी चलाई गईं कि दीवारों में भी निशान हो गए हैं।मामले में एसडीओपी प्रशांत सुमन का कहना है कि पूरे मामले में जांच जारी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।