पन्ना: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक प्रचार में पूरी जान झोंक दी| वहीं यह प्रचार एक परिवार पर कहर बनकर टूटा है| प्रदेश के पन्ना जिले में एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया| इस हादसे में दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से ही इलाके में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार घटना पन्ना जिले की है। जहां बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी अनुपमा चरण सिंह का प्रचार प्रसार कर रहे एक प्रचार वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया। यह सुबह घर के बाहर आग ताप रहे थे। हादसे में जहां महिला गंभीर घायल हो गई, वहीं दस साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार वाले बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सोमवार शाम पांच बजे प्रदेश भर में प्रचार बंद हो गया। लेकिन यहां बसपा की गाड़ी क्षेत्र में दौड़ रही थी। बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटना के बाद प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है।
ब्रेकिंग
खिरकिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड माँ के नाम" अभियान की शुरुआत ग्राम कुकड़ापानी में , ए...
आज का मौसम: आज मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आँधी बारिश
बेपरवाह लोग तो हो रहा बेलगाम कोरोना! रोजाना कोरोना के मरीज बड़ रहे लोगो में लापरवाही न मास्क न 3 फिट ...
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है! इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते।
सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क...
सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ...
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण।

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |