jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हुआ मामला दर्ज :  गृहमंत्री शाह की डा.अंबेडकर पर की गई टिप्पणी से भटकाने का प्रयास- केसी वेणुगोपाल 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर गृह मंत्री अमित शाह की बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ उनके कड़े विरोध का जवाब देने बजाय उन पर एफआईआर एक ध्यान भटकाने की रणनीति है। एक्स पर केसी वेणुगोपाल ने पोस्ट कहा।

उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले से ही राजनीतिक कारणों के चलते पूर्व में दर्ज 26 एफआईआर का सामना कर रहे हैं अब और एक एफआईआर उन्हें या कांग्रेस को जातिवादी आरएसएस-भाजपा शासन के खिलाफ खड़े होने से नहीं रोक पाएगी।

भाजपा सांसदो पर कार्यवाही क्यूं नही

वेनुगोपल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की महिला सांसदों द्वारा उन भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर कार्रवाई क्यों नहीं की, जिन्होंने उन पर शारीरिक हमला किया था?”

- Install Android App -

भाजपा कांग्रेस ने की क्रॉस-शिकायतें

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की संसद में हाथापाई के सिलसिले में, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस-शिकायतें दर्ज की हैं। संसद में भयानक दृश्य देखने को मिला, जब विपक्ष और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया जो बाद में आमने-सामने हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया।

राहुल गांधी पर इन धाराओं का मामला दर्ज

भाजपा नेताओ द्वार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई जिसमें 109 (हत्या का प्रयास), 115 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) को हटा दिया है।