jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

CG NEWS: 8 डकैतों ने दो गार्डों को बंधक बनाकर लूतकर ले गए 2 लाख का कॉपर

बिलासपुर । न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र में संचालित सरकारी पानी प्लांट में डकैती हो गई। रविवार की रात आठ डकैतों ने दो सुरक्षाकर्मी को रातभर बंदी बनाकर रखे और दो लाख की कापर चोरी कर भाग गए। सुबह सुरक्षाकर्मियों ने प्लांट प्रबंधन को घटना के बारे में जानकारी दी। सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल अपराध को अंजाम देने वालों के बारे में अभी पता नहीं चला है।

- Install Android App -

सरकंडा क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी के शनिमंदिर के पास नगर निगम के पानी प्लांट है। जिसे ठेके में संचालित किया जा रहा है। रविवार की रात दो सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगी थी। रात 12:30 बजे अज्ञात आठ युवकों ने गेट फांदकर प्लांट के अंदर घुस गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों सुरक्षाकर्मी को बंधक बना लिया था।
रातभर आठ डकैतों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाए रखे और कापर चोरी कर भाग गए। कापर की कीमत दो लाख रूपये बताई जा रही है। सुबह सुरक्षाकर्मियों ने प्लांट प्रबंधन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की।
सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि रात में आठ लोग आए थे और गाली-गलौज व मारपीट की और बंधक बना लिए थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपितों का उम्र 25-35 साल के आसपास है। सभी स्वेटर व चेहरे में नकाब लगाए थे। कापर चोरी कर भाग गए। पुलिस आरोपितों की तालाश कर रही है। चिल्हाटी के पानी प्लांट के पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण अपराध को अंजाम देने वाले आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीम प्लांट से दूर लगे सीसीटीवी कैमरे की तालाश कर रही है। लेकिन पुलिस की हाथ खाली है।
सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पानी प्लांट में देर रात चोरी हुई है। वहां के सुरक्षाकर्मी भी संदेह के घेरे पर हैं। इसकी जांच की जा रही है।