jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

Chanakya Niti Hindi : ये बेकार आदतें जिन घरों में अपनाई जाती है, उस घर में रहती है गरीबी, जानें निति

Chanakya Niti Hindi : कड़ी मेहनत करने के बाद भी कई लोगों के पास धन की कमी होती है। उसके घर में मां लक्ष्मी की जगह उनकी बहन अलक्ष्मी निवास करने लगती है, जिससे व्यक्ति गरीब हो जाता है। आइए आज जानते हैं कि किन घरों में देवी लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं।

Chanakya Niti Hindi

आचार्य चाणक्य विश्व के महान विद्वान, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक महान मार्गदर्शक भी थे। चाणक्‍य ने अपने नीति शास्‍त्र चाणक्‍य नीति में धन और संपत्ति को लेकर कई अहम बातें बताई हैं।

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कई बार व्यक्ति जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठता है जिससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उसका घर छोड़कर चली जाती हैं। इसके कारण लोग दिन-ब-दिन गरीब होते जाते हैं।

इन घरों में हमेशा रहती है दरिद्रता

शाम के समय झाड़ू लगाना:

जिन घरों में सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा किया जाता है, वहां देवी लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करतीं। शाम का समय देवी लक्ष्मी के आगमन का समय होता है।

- Install Android App -

इसलिए घर की साफ-सफाई दिन में ही करनी चाहिए। यदि किसी कारणवश आपको शाम के समय घर में झाड़ू लगाना पड़े तो एकत्रित कूड़ा-कचरा तुरंत बाहर न निकालें। बल्कि अगली सुबह ही उसे घर से बाहर ले जाएं.

आलसी, शरारती लोग:

जो लोग आलसी, शरारती, बड़ों, विद्वानों या महिलाओं का सम्मान नहीं करते उनसे मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं। इस वजह से ये लोग भले ही अमीर हों लेकिन इन्हें गरीब होने में देर नहीं लगती।

फिजूलखर्ची:

जिन घरों के लोग अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च करते हैं और दिखावा करते हैं, उनके घर में कभी भी पैसा नहीं टिकता है। ऐसे घर के लोग चाहे कितना भी पैसा कमा लें लेकिन वो हमेशा कर्ज के बोझ से दबे रहते हैं। कठिन समय के लिए बचत न कर पाने के कारण वे उससे उबर नहीं पाते हैं। इसलिए व्यक्ति को हमेशा पैसा सही जगह पर खर्च करना चाहिए।

रसोई में गंदे बर्तन

ऐसे घरों में मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करतीं जहां गंदगी होती है और रात के समय रसोई में गंदे बर्तन छोड़े जाते हैं। रात में रसोई साफ न करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। मां अन्नपूर्णा मां लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। ऐसे घर में दरिद्रता का वास होता है। उन्हें सम्मान नहीं मिलता. धन की हानि होती है.