jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Chattisgarh News: विधायक ने व्यक्ति के गालों पर चलाया उस्तरा, बनाई दाढ़ी, समाज को दिया संदेश

भिलाई : कोई भी काम छोटा नहीं होता है। इंसान की सोच छोटी होती है। ऐसी ही मिसाल कायम करते हुए वैशाली नगर के विधायक श्री कृष्ण ने एक हेयर सैलून पर जाकर एक ग्राहक की सेविंग दाढ़ी बनाई ।

- Install Android App -

इसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए की विधायक क्या कर रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा यह हमारा पुश्तैनी काम है । यह हमें नहीं भूलना चाहिए और कोई भी काम छोटा नहीं होता है हम अपने पुश्तैनी कार्यों से दूर हो रहे हैं इसलिए हमारे युवा बेरोजगार हुए हैं । उन्होंने कहा लोक-लाज में आकर अपनी जाति, धर्म छिपाने में लगे हुए हैं। कई ऐसे लोगों को मैं जानता हूं जो श्रीवास होने के बावजूद श्रीवास्तव लिखने लगे हैं क्योंकि हमारा सेन समाज ओबीसी में आता है।

हम आपको बता दे की जिस विधायक की हम बात कर रहे है। वो छत्तीसगढ़ सेन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष और वैशाली नगर विधायक है। राजधानी रायपुर के एक सैलून में पहुंचकर खुद ग्राहकों की सेविंग कर समाज के लोगों को यह संदेश दिया है कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता है।