jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

MP News : गुमशुदा युवती की बोरे में बंद कुंए में तैरती मिली लाश

पुलिस की लापरवाही इतनी कि  गुमशुदा युवती को 9 दिन तक नही खोज पाई,

अंततः उसकी लाश बोरे में बंद कुंए में तैरती मिली।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध बढ़ते जा रहे है।इन पर अंकुश लगाने में पुलिस विभाग निष्क्रिय हो रहा है। एक गुमशुदा युवती की तलाश पुलिस नही कर पाई और एक सप्ताह के बाद उसकी लाश बोरे में बंद गांव के ही कुंए में तैरती मिली। मामला जिले के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम बदौराकला का है, जहां 5 मार्च मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे गांव के एक कुआं में बोरी में बंद लाश तैरती मिली। लाश मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

- Install Android App -

साजिशन हत्या का मामला

जानकारी के अनुसार यह वही युवती है जिसकी गुमशुदा की रिर्पोट स्वजनों ने थाने में स्वयं पहुंचकर 26 फरवरी को लिखाई थी और पूरे 9 दिन से अधिक होने के बाद भी पुलिस युवती को नही खोज पाई और अंततः उसकी लाश मिली। युवती की लाश बोरी में पैक पर कुआं में मिलना साजिशन हत्या का मामला हैं, जो पूर्णतः प्लानिंग के अनुसार किया गया होगा। कुंए से जब युवती की शव में से बदवू आने लगी तब लोगो का इसका पता चल पाया।

युवती का शव मनीराज के खेत स्थित कुएं में मिली थी। युवती के शव मिलने की सूचना पर लवकुश नगर एसडीओपी नवीन दुबे थाना प्रकाश बम्होरी पुलिस स्टाफ ने शव को कब्जें में लेकर जांच पड़ताल की। युवती की पहचान ग्राम बदौरा की बताई जा रही है। मृतक युवती के पिता ने प्रकाश बम्होरी में शिकायती आवेदन दिया था। अब युवती की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या कैसे हुई इसकी सच्चाई तो पीएम रिर्पोट आने के बाद पता चलेगा। इसकी हकीकत पीएम रिपोर्ट में सामने आएगी।पुलिस की लापरवाही सामने नजर आ रही है। जहां एक युवती की गुमशुदा की रिर्पोट के 9  दिन तक कुछ भी पता नही कर पाई और 9 वे दिन युवती की लाश गांव के ही कुएं में मिली है।