jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

Chhatarpur News: देवर ने भाभी को ऐसा गिफ्ट दिया कि मामला थानें पहुंचा, देवर हुआ फरार

शादी ब्याह में नवविवाहित जोड़े को उपहार दिया जाता हैं| वहीं जब दुल्हन ससुराल आती हैं, तो रिश्तेदार आस पड़ोस के लोग भी बहु को उपहार देते हैं। मगर छतरपुर मे देवर ने अपनी भाभी को ऐसा गिफ्ट दिया की मामला संगीन हो गया और पुलिस अब देवर की खोज कर रही है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर : मध्य प्रदेश का छतरपुर बागेश्वर धाम के लिए प्रसिद्ध हैं। अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जहां भाभी को शादी के बा देवर ने एक गिफ्ट दिया इसके बाद गिफट के साथ फोटो खिचवाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से पुलिस देवर को खोज रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा में 8 मार्च एक शादी समारोह के बाद साहिल बंसल नामक युवक ने अपनी भाभी प्रीति को तोहफे में कट्टा दिया और भाभी के साथ कट्टा देते हुए फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड कर दी। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। इसकी भनक पुलिस को लगी तब से पुलिस साहिल की तलाश कर रही है।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –