jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

छीपाबड़ पुलिस ने चारूवा में पकड़ा सटोरिए को 5,325 रूपये सट्टा पर्ची जब्त, केस दर्ज !

हरदा। छिपाबड़ के चारूवा मोरगड़ी में लंबे समय सट्टा चल रहा है। बीते दिनों स्थानीय मीडिया कर्मियों ने अखबारों के माध्यम से खबरों का प्रकाशन भी किया था। सोमवार को छिपाबड़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को सट्टा लिखते पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी खिरकिया के निर्देशन व थाना प्रभारी छीपाबड़ के मार्गदर्शन मे थाना छीपाबड के अपराध क्रमाकं 342/24 धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम की कार्यवाही कर 5,3,25 रूपये जप्त किए।

- Install Android App -

आज दिनांक 16/09/24 को मुखविर सूचना पर ग्राम जादौपुरा चारूवा बली के घर के बाजू में सट्टा लिखने की सूचना प्राप्त होने पर उप निरी. सुरेश राज एवं सउनि सतीष मौर्य थाना छीपाव्रड द्वारा मुखविर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँचकर तस्दीक करने पर एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिखता हुआ दिखाई दिया । उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश पिता बद्रीप्रसाद उम्र 36 साल निवासी माता मोहल्ला चारूवा का होना बताया। जिसके पास से अंक लिखी सट्टा पर्ची एवं 5,325 रूपये जप्त कर मौके पर कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में निरी. मनोज सिंह थाना प्रभारी छीपाबड़, उपनिरीक्षक सुरेश राय, सउनि सतीष मौर्य की विशेष भूमिका रही।