jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

CM शिवराज ने आम बजट को बताया नए भारत के निर्माण का बजट, कमलनाथ बोले- झूठे सपने दिखाने वाला बजट

भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2022-23 के आम बजट को भारत के निर्माण का बजट बताया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस बजट को झूठे सपने दिखाने वाला बजट बताया है। सीएम शिवराज ने इस बजट को आमजन और किसानों का बजट बताया है। इस बजट में मध्य प्रदेश के लिए भी बड़ी सौगात बताया। वहीं पूर्व सीएम ने इसे 7 वर्षों में आने वाले 25 सालों के लिए झूठे सपने दिखाने वाला बताया।

- Install Android App -

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समृद्ध शक्तिशाली और विकसित भारत के निर्माण का बजट है अधोसंरचना विकास के लिए, 35% से ज्यादा राशि बजट के बढ़ाई गई है। इससे अधोसंरचना के विकास के साथ साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे। राज्यों को भी ज्यादा धनराशि उपलब्ध कराने के अवसर प्रदान किए गए है। और यह ज्यादा धन राशि अधोसंरचना के विकास में लगेगी तो रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इस बजट में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। नदी जोड़ों परियोजना के अंतर्गत कैन और वेतवा को जोड़ने पर 44 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। हमारा बुंदेलखंड बदल जायेगा। यह किसानों की आय दुगना करने का बजट है। खेती को टेक्नोलॉजी से जोड़ा है। हाई टेक बना कर कैसे टेक्नोलॉजी का लाभ किसानों को मिले इसका मार्ग सशक्त किया गया है। प्राकृतिक खती लोगों के स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाएगी, और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। यह आम आदमी का बजट है जिसमें गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के परिवार की जिंदगी में खुशहाली लाने का प्रयास किया गया है। इस बजट में नई शिक्षा नीति को जमीन पर लागू करने के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है। कोविड काल के बाद देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रेक्चर बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है। महिला सशक्तिकरण का युवाओं को रोजगार का गरीब और किसान के कल्याण का और एक शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है।