jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

CM shivraj singh कल मंच से क्षतिपूर्ति एवं बीमा की करें घोषणा नही तो आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा: भारतीय किसान संघ

शासन प्रशासन की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, मात्र नदी नालों के किनारे वाले किसानों का ही सर्वे किया जा रहा है,

विधायक संजय शाह ने भी सीएम को लिखा था पत्र, उम्मीद सीएम किसानो के लिए मंच से करेगे घोषणा

- Install Android App -

हरदा। भारतीय किसान संघ ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा शासन प्रशासन को भलीभांति पता है पहले तो लंबे अरसे तक बारिश नही होने के कारण किसानों की सोयाबीन आदि फैसले सूखने की कगार पर आ गयी थी, ओर कई किसानों की सूख गई,इसके बाद अतिव्रष्टि के कारण शेष फसल अचानक पत्ते पीले पड़कर सूख गए।

जिससे पौधों को भोजन न मिलने से अधपकी सोयाबीन ओर मक्का आदि फैसले सुख गयी। भारतीय किसान संघ द्वारा प्रत्येक तहसील में तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया।इसके बाद जिलास्तर पर रैली एवं कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपा साथ ही पहले ही लिखित में प्रशासन को अवगत करा दिया था । इसके बावजूद भी शासन प्रशासन की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, मात्र नदी नालों के किनारे वाले किसानों का ही सर्वे किया जा रहा है,।

भारतीय किसान संघ प्रचार प्रमुख राजनारायण गौर ने कहा भारतीय किसान संघ इसका घोर विरोध करता है सम्पूर्ण किसानों को आर बी सी 6 4 के तहत आसान प्रक्रिया से क्षतिपूर्ति एवं बीमा राशि प्रदान की जाए। आम किसान कहा फार्म भरेगा ओर कृषि विभाग के चक्कर कटेगा जैसा पहले से होता आया है वैसी आसान प्रक्रिया से सर्वे किया जावे। मुख्यमंत्री कल मंच से क्षतिपूर्ति एवं बीमा की घोषणा करें। अन्यथा इसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। शासन प्रशासन किसानों को हल्के में न ले ।