jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी, घने कोहरे ने थामी रफ्तार, 14 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगतार कड़ाके ठंड पड़ रही है। प्रदेश में तापमान में गिरावट के बाद ठंड का असर बढ़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

एमपी में ठंड का दौर जारी
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट की वजह से सर्दी का असर मध्य प्रदेश में बढ़ गया है। मौसम विभाग ने फिलहाल बढ़ती सर्दी के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ग्वालियर-चंबल से लेकर मालवा-निमाड़ तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे यहां भीषण ठंड हो रही है।

- Install Android App -

IMD ने 14 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। यह जिले भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं, क्योंकि यहां फिलहाल सर्द हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ रही है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर जिलों में शीतलहर चल रही है। वहीं कोहरे की वजह से भी एमपी की रफ्तार फिलहाल थमी हुई नजर आ रही है. जिससे राज्य में ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

इन जिलों में कोहरे की चेतावनी
मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जिलों में शीतलहर के साथ घने कोहरे का भी असर दिख रहा है, जबकि उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा जिले में भी घना कोहरा दिखेगा।