jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर! शाजापुर में पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के महीने में सर्दी अपने नए रिकॉर्ड बना रही है। पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। पिछले तीन दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग अलाव तापने पर मजबूर हैं। बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के माहौल को सर्द बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

- Install Android App -

शाजापुर के गिरवर में पारा 6.6 डिग्री पहुंचा
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। इस वजह से सर्द हवाएं अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। राज्य में रविवार (9 नवंबर) को 10 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे रहा। एमपी का सबसे कम तापमान शाजापुर जिले के गिरवर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पचमढ़ी से भी ठंडे इंदौर-भोपाल
सतपुड़ा के पहाड़ों में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आंकड़ों की माने तो पचमढ़ी में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है लेकिन इस बार इसका उल्टा नजर आ रहा है। राजधानी भोपाल और इंदौर का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी से भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर एवं राजगढ़ में 7 डिग्री, भोपाल में 8 डिग्री, सीहोर में 8.3 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।