jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कलेक्टर कुमार सत्यम ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं अशोक डेहरिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम गोला निवासी प्रेमचन्द्र गुर्जर ने वर्ष 2025 खरीफ सोयाबीन फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि न प्राप्त होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर एलडीएम हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम जिनवानिया निवासी बद्री ने जनसुनवाई में ट्रायसाइकल की मांग की, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवेदक की पात्रता अनुसार ट्रायसाइकल प्रदान करने के निर्देश दिये गये।

- Install Android App -

ग्राम रन्हाईकला निवासी गणेश ने आवेदन देकर सरकारी गोहे पर अतिक्रमण कर पक्का रपटा बनाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हरदा को जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये। ग्राम दीपगांवकला निवासी कमलेश गुर्जर ने अपनी भूमि के सीमांकन संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार सिराली को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में ग्राम नयापुरा निवासी कांतिबाई ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम पलासनेर निवासी अकीला बी ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हरदा को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

हरदा निवासी उमा बाई ने विद्युत बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। सिराली निवासी रियाज खान ने नल जल योजना के तहत पेयजल व्यवस्था सुधारने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।