jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

कमिश्नर ने हाई स्कूल भरलाय का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के दिए निर्देश

सिवनी मालवा। ग्राम भरलाय के शासकीय नवीन हाई स्कूल पहुंचे संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी गुरुवार को ग्राम भरलाय के शासकीय नवीन हाई स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजी , विद्यार्थी उपस्थिति पंजी, निरीक्षण पंजी एवं अन्य पंजीयन का अवलोकन किया। उपस्थित शिक्षकों द्वारा हमारे शिक्षक एप में उपस्थित की एंट्री न करने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। साथ ही अवकाश के आवेदनों का निरीक्षण करते समय प्राचार्य द्वारा अवकाश आवेदनों पर कोई मार्क न किए जाने पर भी सख्त नाराज़गी जाहिर की और उन्हें हिदायत दी की अवकाश पंजीयों का संधारण, अवकाश आवेदनों का संधारण अवकाश पंजी में व्यवस्थित रूप से करें। सभी पंजों में प्रमाणीकरण अवश्य करें। उन्होंने प्राचार्य को निर्देश दिए कि वह अनुपस्थित छात्र-छात्राओं से प्रतिदिन संपर्क कर उन्हें शाला आने के लिए प्रेरित करें एवं अनुपस्थिति का कारण भी पूछे। कमिश्नर ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनके शैक्षणिक स्तर को जाना तथा प्राचार्य एवं शिक्षक गण को निर्देश दिए कि वे बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए और अधिक मेहनत करें। कमिश्नर ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनकी शैक्षणिक योग्यता को परखा और सभी विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत एवं लगन से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। हाई स्कूल भरलाय कक्षा 6 से कक्षा दसवीं तक संचालित है। शाला में मात्र 33 छात्र छात्राएं अध्यनरत है लेकिन इसके मान से सात शिक्षक पदस्थ हैं।

हमारे शिक्षक ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के दिए निर्देश

कमिश्नर श्री तिवारी ने शिक्षक उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। बताया गया कि हमारे शिक्षक ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति की एंट्री की जाती है। हमारे शिक्षक एप का अवलोकन करने के बाद पाया गया कि शाला में उपस्थित प्राचार्य सहित पांच शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति की एंट्री नहीं की थी एवं एक शिक्षिका श्रीमती हेम प्रभा रिछारिया ने तो व्हाट्सएप पर छुट्टी की सूचना भेजी थी। इस पर कमिश्नर ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए की सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति हमारे शिक्षक ऐप पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए की विद्यार्थियों के पंजीयन हेतु कुल लक्ष्य 37 विद्यार्थियों के विरुध मात्र 33 विद्यार्थियों द्वारा शाला में प्रवेश लिया गया है। उन्होंने प्राचार्य को निर्देश दिए कि वह लक्ष्य अनुरूप विद्यार्थियों का शाला में प्रवेश कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान मात्र 26 विद्यार्थी विद्यालय में उपस्थित पाए गए।

कमिश्नर ने अनुपस्थित छात्र-छात्रा के पिता से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें शाला भेजने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्कूल में 33 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया है लेकिन वर्तमान में 26 विद्यार्थी की उपस्थिति हैं। निरीक्षण पंजी का निरीक्षण करते पर पाया गया कि शाला में हमेशा से ही विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही है। सात छात्र-छात्राएं बिना कारण से अनुपस्थित थे। कमिश्नर श्री तिवारी ने प्राचार्य श्रीमती रीता मोदी को स्पष्ट हिदायत दी की प्रतिदिन वे अनुपस्थित छात्र-छात्राओं से स्वयं दूरभाष पर संपर्क कर उनकी अनुपस्थिति का कारण जाने। कमिश्नर ने मौके पर ही स्वयं विद्यार्थी कशिश एवं करण के पिता से दूरभाष पर संपर्क किया और उन्हें कशिश एवं करण के विद्यालय से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा। पिता ने अपने बच्चों के शाला नहीं पहुंचने पर अनभिज्ञता प्रकट की और आश्वासन दिया कि वह अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजेंगे।

पंजीयों के बेहतर संधारण एवं शाला के फर्श की मरम्मत करने के दिये निर्देश

- Install Android App -

कमिश्नर श्री तिवारी ने प्राचार्य श्रीमती रीता मोदी को स्कूल की सभी पंजीयो का संधारण बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए और कहां की हर पंजी का प्रमाणीकरण अवश्य करें। साथ ही उन्होंने टीवी कक्ष के उखड़े हुए फर्श की मरम्मत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए की स्कूल में छोटी-मोटी मरम्मत एवं साफ सफाई का कार्य शाला विकास निधि की राशि से किया जाए। बताया गया कि सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरित कर दी गई है। वही तीन पात्र छात्राओं को साइकिल भी प्रदाय की गई है। बताया गया कि शीघ्र ही हाई स्कूल भरलाय का सीएम राइज स्कूल सिवनी मालवा में मर्ज होगा।

शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक योग्यता को सुधारने के दिए निर्देश

कमिश्नर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं दसवीं कक्षा में जाकर छात्र-छात्राओं से रूबरू उनके शैक्षणिक योग्यता को परखा। कक्षा छठवीं एवं सातवीं के छात्र-छात्राएं सामान्य गणित का प्रश्न हल नहीं कर पाए। वही कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने अवगत कराया की उनके लिए सामाजिक विज्ञान का विषय ज्यादा कठिन है एवं हिंदी विषय सरल है। कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी हर्षिता ने अपनी पाठ्य पुस्तक से इंग्लिश पढ़ कर सुनाया। कमिश्नर श्री तिवारी ने उनके प्रयास की सराहना की। कमिश्नर श्री तिवारी ने प्राचार्य एवं शिक्षको को निर्देश दिए कि वह रेंडम आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर की गुणवत्ता को समझे। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार करने की आवश्यकता है अतः शिक्षक अतिरिक्त मेहनत कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार का कार्य करें। उन्होंने शाला में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था यथा संभव कक्षा वार अलग-अलग व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।

विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन से लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया

कमिश्नर श्री तिवारी कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनके शैक्षणिक ज्ञान को परखा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन से पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की समझाइश दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को समय सीमा में प्रश्नों के हल करने के तरीके बताएं , साथ ही कहां की विद्यार्थी अपना सिलेबस दो माह में पूरा करे और बाकी के माह में उसकी प्रेक्टिस एवं रिवीजन करें। कमिश्नर ने सभी बच्चों से कहा कि वह खूब प्रेक्टिस करें और अपने शिक्षकों को दिखाएं। गलतियां होने पर उसे सुधारे। प्रश्न पत्र में आने वाले सभी प्रश्नों को हल करें। 3 घंटे में प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस अनिवार्य रूप से करें। साथ ही कमिश्नर श्री तिवारी ने समझाइश दी कि बच्चे परीक्षा में नकल कदापि न करें बल्कि अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त कर माता-पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन करें।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त विकास जी सी दोहर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रहलादी उपस्थित रहे।