jhankar
ब्रेकिंग
खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हरदा : लोकतंत्र सेनानी क्रांतिकारी नेता स्व. जमना प्रसाद जैसानी की पुण्यतिथि पर जैसानी चोक पर सम्मान... इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30,000 रुपये की चोरी की मोटर साइकल बरामद

हरदा: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिये सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूर्ण करें

हरदा / आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये है, उन्हें समय सीमा में पूर्ण करें। यह निर्देश जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा, श्री संजीव नागू सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण करें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिन ग्रामों में शिविरों का आयोजन अभी नहीं हुआ है, वहां 26 जनवरी से पूर्व शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं तथा जनकल्याण पोर्टल पर उसे दर्ज भी करें।

उन्होने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदक को सुचित करें। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने बैठक में सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि राजस्व महा अभियान के तहत नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे व बटांकन की कार्यवाही 26 जनवरी के पूर्व पूर्ण कर पोर्टल पर दर्ज कराएं। श्री राय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हितग्राहियों के आधार सीडिंग व ई-केवायसी कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करें।