jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

पुलिस भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले को लेकर बुधवार सुबह कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

- Install Android App -

विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पुलिस की सांकेतिक वर्दी पहन कर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने 30 लाख बेरोजगार…. कब मिलेगा इनको रोजगार?, हर फाइल में घोटाला, हर भर्ती में दलाली, घोटालेबाज सरकार मुर्दाबाद और पुलिस भर्ती घोटाले की जांच हो जैसे नारे लिखी तख्तियां अपने हाथों में ले रखीं थीं। इस तरह से विपक्षी सदस्यों ने प्रदेश सरकार को विधानसभा के भीतर और बाहर जबरदस्त तरीके से घेरा।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे व्यापम पार्ट-2 नाम देते हुए कहा, कि यह घोटाला युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है। सरकार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने में पूरी तरह विफल रही है। यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार है, जिसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह बोले हमने बेरोजगारों की तरफ से पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया है। हम सरकार से कहना चाह रहे हैं कि कॉन्स्टेबल भर्ती घोटाले की जांच कराएं और नौजवानों को उनका दिलाएं। गौरतलब है कि इससे पहले व्यापम घोटाले ने भी प्रदेश की राजनीति को हिला कर रख दिया था, जिसमें सैकड़ों फर्जी भर्तियों और परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे।