jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : चंद्र ग्रहण की छाया के बाद रंगों का विस्फोट: हंडिया में आज बरसी आस्था, उमड़ा जनसैलाब! Big breaking news : सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी बेड़ियाँ कला क्षेत्र में युवक की लाश मिली ! रंगपंचमी गेर से पहले इंदौर में तैयारियां तेज, राजवाड़ा समेत कई जगह लगाए CCTV कैमरे धुलेंडी पर उज्जैन के गांवों में अनोखी आस्था, धधकते अंगारों पर चले श्रद्धालु खाड़ी देशों में फंसे एमपी के लोगों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के जंगल में लगी भीषण आग ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग भोपाल में तैयार हुई रूपरेखा, 17 मार्च को दिल्ली में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह

खाड़ी देशों में फंसे एमपी के लोगों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

भोपाल। अमेरिका-इजराइल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। ऐसे में खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के लोगों के परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए मोहन यादव सरकार ने एक कंट्रोल रूम बनाया है।ये कंट्रोल रूम दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन से संचालित हो रहा है।

24×7 कंट्रोल रूम से कर सकते हैं संपर्क

- Install Android App -

मध्य प्रदेश सरकार ने जारी एक प्रेस नोट में कहा है कि “वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत मध्य प्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मध्य प्रदेश के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु पहुंचे हों एवं वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों तो वे कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं. कंट्रोल रूम की सहायता से मध्य प्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

5 दिन से लगातार जारी है युद्ध
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला जारी है। अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले का बुधवार को पांचवा दिन था। ईरान ने भी जवाबी हमला करते हुए खाड़ी के अपने पड़ोसी देशों पर हमला किया है। बुधवार को भी हमले की खबर सामने आई है और फिलहाल युद्ध खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं। वहीं, इजराइल ने अब लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला करने की बात कही है। मंगलवार को लेबनान के हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बेरूत के आस-पास के इलाकों और दक्षिणी लेबनान में हुए हमलों में कम से कम 52 लोग मारे गए और 154 घायल हुए।