jhankar
ब्रेकिंग
17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में रक्षा तकनीक का कमाल: 'नागपाश' ड्रोन जैमर और 2 करोड़ का फायर फाइटिंग रोबोट लॉन्च भोपाल में आज 67 से अधिक इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते बदलेगा शेड्यूल रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग - 68 यात्री बाल-बाल बचे, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप 17 मई 2026 को हरदा जिले की खास खबरों की झलक 17 मई 2026: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग आज हरदा आएंगे।       स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

हरदा , प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग के मंत्री श्री विश्वास सारंग 14 अगस्त बुधवार को रात्रि में हरदा आएंगे तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सारंग 14 अगस्त को शाम 6 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे हरदा पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

- Install Android App -

अगले दिन 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मंत्री श्री सारंग वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर परेड की सलामी लेंगे और ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे ।

इसके बाद मंत्री श्री सारंग प्रातः 11 बजे हरदा से छीपानेर के लिए प्रस्थान करेंगे । छीपानेर की माध्यमिक शाला में प्रातः 11.20 बजे मंत्री श्री सारंग प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शामिल होंगे, और इसके बाद प्रातः 11.45 बजे छीपानेर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।