jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Corona New variant – JN.1: कोरोना का यह नया वेरिएंट JN.1 इस वक्त अमेरिका, चीन और सिंगापुर में जमकर कहर बरपा रहा, देश के दो राज्यों में आया !

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के कारण फिर एक बार स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। केरल के बाद अब दो और राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई है। हालाकि केंद्र एवं राज्य सरकारें अलर्ट है। भारत में कोरोना केस नौ दिनों के भीतर दोगुना हो गए हैं।

केरल के बाद महाराष्ट्र और गोवा में नए वेरिएंट के 19 मामलों का पता लगा है। इसमें से एक मामला महाराष्ट्र का है, जबकि 18 मामले गोवा के बताए जा रहे हैं। देश में कोरोना के केस बढ़कर 2 हजार के करीब पहुंच गए हैं। जबकि 11 दिसंबर को कोरोना के मामले 938 थे। महामारी के फिर लौटने से केंद्र ने गहरी चिंता जताई है। आज इस मसले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी राज्यों के मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

- Install Android App -

कोरोना का यह नया वेरिएंट JN.1 इस वक्त अमेरिका, चीन और सिंगापुर में जमकर कहर बरपा रहा है। बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं।

अस्पतालों में भी बेड फुल हैं। सिंगापुर ने तो सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। उधर, WHO ने इस नए वेरिएंट को क्लासिफाइड करते हुए ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की कैटेगरी में डाल दिया है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस नए वेरिएंट से लोगों में कोरोना तेजी से तो फैल रहा है लेकिन, मौत की संख्या काफी कम है। इसलिए डरने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है। संगठन का दावा है कि बाजारों में उपलब्ध वैक्सीन इस नए वेरिएंट को मात देने में पूरी तरह से सक्षम है।

 

input -@https://jantaserishta.com/