jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Crime News : जमीनी विवाद में पेशी पर जा रहे युवक को पांच गोली मारी, चाचा के लड़कों ने किया हमला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नर्मदापुरम। कलेक्ट्रेट रोड स्थित कोठी बाजार में सोमवार शाम करीब पांच बजे एक युवक को गोली मार दी गई। युवक पर पांच फायर किए गए। जिसमें से तीन गोलियां उसे लगी हैं। युवक खुद को बचाने के लिए एक मकान में घुस गया तो हमलावरों ने वहां भी पीछा किया।दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थान पर अचानक हुए गोलीकांड से लोगों में दहशत बनी हुई है।। कार  में सवार होकर आए हमलावर आनन फानन में हमलाकर वहां से फरार हो गए। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है।

अधिकारी भी पहुंचे घटनास्थल पर

मामले की की जानकारी लगने के बाद एसपी डा गुरकरन सिंह, एसडीओपी पराग सैनी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद घायल युवक से एसपी ने जानकारी ली।घटना के पीछे सिवनीमालवा के ग्राम हिरणखेड़ा में दस एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। जिसको लेकर युवक पर हमला हुआ है।हमलावर कोइ्र ओर नही उसी के चचेरे भाई है।

हत्या के मुकदमे के लिए पेशी पर जा रहा था

एसपी सिंह के मुताबिक युवक का नाम सुरेंद्र कुचबंदिया है। उस पर हत्या का मुकदमा चल रहा है। इसी मामले की पेशी के लिए न्यायालय जा रहा था। कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। फायरिंग में उसे गोली लगी है। घटनास्थल से कुछ कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

पुरानी रंजिश के चलते हमला

एसपी को दिए बयान में घायल सुरेंद्र ने बताया कि उनकी पारिवारिक पुरानी रंजिश चल रही है। सुरेंद्र के मुताबिक उस पर जगबीर और सुधीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया है। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि सुरेंद्र पर हत्या का केस दर्ज है। हत्या के मामले की पेशी पर वह जा रहा था इसी दौरान उस पर हमला हुआ है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शी बताया आंखो देखा हाल

 एक युवक लहूलुहान हालत में एक घर में घुस रहा था। उस पर हमलावर गोली चला रहे थे। वह घर के अंदर जाकर छुपा तो हमलावर पीछे गए फिर हमलावर कार में बैठकर वहां से फरार हो गए। जिस घर में युवक घुसा था वहां के लोग भी बुरी तरह घबरा गए थे। रहवासी मदद के लिए आगे आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इनका कहना है

हिरणखेडा निवासी सुरेंद्र नामक युवक पर हमला हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां उपचार जारी है। कितनी गोली लगी है यह जांच के बाद ही सामने आएगा। आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामला दस एकड़ की जमीन से जुडा हुआ है पूरे मामले की जांच की जा रही है। –  डा गुरकरन सिंह, एसपी. नर्मदापुरम