jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Crime News: प्रापर्टी डीलर को होली पर मिलने के बहाने बुलाया, पहले गले लगाया फिर गोली मार की हत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। होली पर मिलने के बहाने प्रापर्टी डीलर को बुलाया और गले लगाया और पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार प्रापर्टी डील हरिओम शुक्ला 28 वर्ष को राष्ट्रीय राजमार्ग महोबा रोड़ आरटीओ के पास होली पर मिलने के बहाने बुलाया। पहले गले लगाया फिर पीछे से गोली मार दी।इसके बाद लोगो ने हरिओम शुक्ला जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने भाजपा नेता पर लगाया आरोप

इधर मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी भाजपा नेता पर हत्या का मामला दर्ज किया है।लोगो का कहना है कि भाजपा नेता सहित चार लोग शामिल हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला सोमवार की दोपहर का है। जब सारा शहर होली खेल रहा था। उस दौरान यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

- Install Android App -

लेन देन का मामला हो सकता है

हरिओम शुक्ला की हत्या के पीछे लेन देन की बात बताई जा रही हैं। घटना से पूर्व आरोपी अभिषेक परिहार, आकाश यादव और रासू घटना के दौरान मौजूद थे। इन्ही में से किसी ने फोन लगाकर शुक्ला से कहा कि अपना समझौता हो गया है आओ मिलकर होली खेलते है। जब हरिओम उनके बताए स्थान पर पहुंचा तो वहां आरोपियों ने पहले उसे गले लगाया। इस दौरान आरोपित ने हरिओम को गोली मार दी। पहली गोली गर्दन के पीछे सिर में लगी और दूसरी गोली कनपटी पर मारी। प्रापर्टी डीलर मृतक हरिओम शुक्ला के भाई दीपक शुक्ला ने घटना को लेकर आरोप लगाया कि आकाश यादव ने गोली चलाई। जिससे हरिओम की मौत हुई।पुलिस ने मौके से चार बाइक और एक जिप्सी कार जब्त की है|

विक्रम सिंह, एएसपी, छतरपुर का कहना है

प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में स्वजनों ने आरोप लगाया था जिसे लेकर भाजपा नेता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े कुछ आरोपित पकड़ में आ चुके हैं।