jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Crime News : बाइक की किस्त न पटाने के चलते रिकवरी एजेंट द्वारा पिटाई से एक युवक की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 CG | :नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जगमहंत में बाइक की किस्त न पटाने के चलते पिटाई से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। वहीं दूसरे की तलाश के लिए उसके ठिकानों में पुलिस दबिश दे रही है।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक जगमहंत निवासी जनक दास महंत (35) से फाइनेंस कंपनी की किस्त के बकाया वसूली के लिए ग्राहक की पिटाई करना सिवनी जांजगीर निवासी रिकवरी एजेंट एकांश सिंह राठौर व निखिल यादव को महंगा पड़ गया। बता दें कि ये दोनों युवक हीरो फिनकार्प कंपनी के रिकवरी के लिए काम करते हैं और फाइनेंस कंपनी का किस्त नहीं पटने की स्थिति में ग्राहकों पर दबाव बनाते थे।