ब्रेकिंग
मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा... सिवनी मालवा: समय से स्कूल नहीं पहुँच रहे शिक्षक, प्रवेश उत्सव के बाद से ही शासकीय प्राथमिक शाला चांग... तलाकशुदा पति ने किया पत्नि से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज  प्रभारी मंत्री श्री सारंग 4 जुलाई को हरदा जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कलेक्टर श्री जैन ने लेपटॉप वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में द... सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा। Today news: प्रदेश मे आज अति भारी बारिश का अलर्ट,  किस जिले में कब होगी बारिश पढ़िये थाने मे ले जाकर टीटीई से मारपीट कर लिखवाया राजीनामा Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Crime News : महिला से डाक्टर ने किया दुष्कर्म, पिलाई नशीली दवा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में रहने वाली उप्र की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी।महाराजपुरा इलाके में रहने वाले डाक्टर ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला अपने दांत के दर्द का इलाज करवाने के लिए आई थी। महिला को नशीली दवा खिलाई और इसके बाद महिला को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

महाराजपुरा थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि आदित्यपुरम में डाण्प्रतीक नायक की क्लीनिक है। वह दांतों के डाक्टर हैं। उप्र की रहने वाली एक महिला कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आई है। वह यहां नौकरी के लिए सिलसिले में रह रही है। उसके दांत में दर्द हुआ तो वह डाण्प्रतीक नायक के पास इलाज करवाने के लिए पहुंची। महिला के दांत को देखकर उसने इसे निकालने के लिए कहा। महिला को कुछ दवा दी फिर इंजेक्शन दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो डाक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह खुद को संभाला। और महाराजपुरा थाने पहुंचकर डाक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई।