jhankar
ब्रेकिंग
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी

Crime News : रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, सबूत मिटाने निगले साढे चार हजार रुपये, डाक्टर नेे निकालेे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कटनी । लोकायुक्त ने एक पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा तो उसने कार्रवाई से बचने रिश्वत की रकम चबाकर निगल ली। इसके बाद लोकायुक्त ने पुलिस की मदद से आरोपित पटवारी को जिला अस्पताल ले जाकर उसके पेट से वापस नोट निकलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पेट से डाक्टरों ने लुगदी बने नोट निकाले जिसे सुरक्षित किया गया है।

- Install Android App -

जमीन के सीमांकन के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी

कटनी जिले के बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित पटवारी ने जमीन के सीमांकन कार्य करने के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसे लेते हुए लोकायुक्त ने पटवारी को दबोचा है, लेकिन कार्रवाई के दौरान ही पटवारी ने रिश्वत की रकम को मुंह में निगल कर चबाने लगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उसके मुंह निकालने के प्रयास किए, लेकिन पटवारी ने अधिकारी की अंगुली को काट दिया।