jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

Big News CG: लापता प्रेमी जोड़े की जंगल में लटकते हुई मिली लाश, रिश्ते में थे ममेरे भाई बहन

प्रेम जाति उम्र संबंध कुछ नही देखता हैं वह तो निस्वार्थ प्रेम होता है। बचपन से दूर होते ही किशोरवस्था में प्रेम के अंकुर ह्दय में अंकुरित होने लगते है।जो अपने आस पास किसी से भी प्रेम हो जाता है और उसी के साथ रहना अच्छा लगता है। ऐसे ही ममेरे भाई बहन में प्रेम का संबंध हो गया जो उनके परिवार को नापसंद था।अब उन दोनो की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है… अब पुलिस उस कातिल की तलाश में है जिसने यह दर्दनाक हत्याकांड किया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ : बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में लापता प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार से दोनो घर से बिना बताए निकले थे। मृतक किशारी नाबालिग थी दोनों रिश्ते में आपस मे ममेरे भाई . बहन थे। पुलिस ने सूचना पर घटना के संबंध में आवश्यक जांच शुरू कर दी हैं।

- Install Android App -

अनुसार बसंतपुर थाना के ग्राम बाजरा में पंडो जनजाति की एक 14 वर्ष की छात्रा अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। इसी गांव में उसके मामा का भी घर था। उसके मामा के लड़के से प्रेम संबंध हो गया था उनके परिजन इस रिश्ते से सहमत नही थे। विगत गुरुवार दोनो घर से बिना बताए लापता हो गए। परिजनों दोनो की काफी खोजबीन की मगर कोई जानकारी नही मिली।

प्रेमी के पिता को जंगल में मिली दोनो की लाश –

युवक का पिता रोजाना की तरह जंगल में लकड़ी लेने गया था। वहीं उसने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका दोनो की लाश एक पेड़ पर लटकती देखी। वह घबरा गया इसके बाद वहां पर बड़ी संख्या में गांववाले भी मौके पर जमा हो गए। एसडीओपी रामवतार ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस बल भी घटनास्थल पहुंचा। यहां एक पेड़ पर रस्सी के सहारे दोनों की फांसी पर लटकी लाश झूल रही थी। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को नीचे उतारा गया। एसडीओपी रामअवतार ध्रुव ने बताया की प्रेमी युगल ने आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लोकलज्जा के डर से ऐसा कदम उठाया हो , पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।