jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Big News M.p : कुक्षी में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव,पुलिस सहित 8 लोग घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार : जिले के कुक्षी में गुरुवार की रात्रि अनंत चतुर्दशी पर्व के दौरान गणेश विसर्जन झांकियां के चल समारोह पर अचानक बड़पुरा क्षेत्र में पथराव हो गया।अचानक हुए पथराव से अफरातफरी मच गई।पुलिस कर्मियों सहित 8 लोग घायल हो गए शुक्रवार सुबह कुक्षी में स्थिति नियंत्रण में नजर आई। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।

असमाजिक तत्वों ने किया था पथराव –

अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन के लिए प्रतिमा झांकियो के साथ चल समारोह निकाला जा रहा था। चल समारोह शहर के बड़पुरा मोहल्ले में पहुंचने पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा करीब 12.00 बजे झांकियां के चल समारोह पर पथराव कर दिया गया।

अचानक हुए पथराव से मची अफरातफरी –

एकाएक हुए पथराव के चलते झांकियां के चल समारोह में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो आनन फानन में पुलिस अमला घटना स्थल पर पहंुचा। और पथराव करने वाले लोगो से शांति की अपील की। इसके बाद इन लोगो की घरों की छत से पथराव होता रहा।इसमें पत्थर पुलिस सहित नागरिको को लगे जिसमें करीब 8 लोग घायल हो गए है। जिन्हे बड़वानी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

भारी संख्या में पहुंचा पुलिसबल संभाली स्थिति –

इस घटना में पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए और देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव फैल गया। इसके बाद तोड़फोड़ की घटना होना बताया जा रहा है। पथराव के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल द्वारा बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात –

इसके बाद से क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे कुक्षी नगर में सन्नाटा पसरा रहा और झांकियां का चल समारोह अधूरा रह गया।

एसपी भी पहुंचे मौके पर –

घटना की सूचना के तुरंत बाद जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए थे । उन्होंने कहा है कि इस घटना के जो भी दोषी लोग हैं उन्हें छोड़ नहीं जाएगा। उन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है । उन्‍होंने जिले वासियों से भी अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ बयान बाजी से दूर रहें । भाजपा की पूर्व मंत्री रंजना बघेल और भाजपा से क्षेत्रीय प्रत्याशी जयदीप सिंह पटेल भी मौके पर पहुंच गए थे ए उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्‍होंने साथ ही पूरे घटनाक्रम को षड्यंत्र करार दिया है।