jhankar
ब्रेकिंग
किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षण के पंचम दिवस भारी औजारों व हथियारों की दी जानकारी योगी बोले- सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ...

Damoh News: झोलाछाप डाक्टर कर रहा था ऐलौपेथिक ईलाज मिला दवाईयों जखीरा

बिना लायसेंस के झोलाछाप डाक्टर ऐलोपेथिक तरीकों से मरीजो का इलाज कर दवाईयो को विक्रय करता था

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह : क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर ऐलोपेथिक तरीकों से मरीजो का इलाज करने की शिकायत मिली थी। बताया जा रहा था कि वह ऐलोपेथिक दवाईयो का विक्रय भी करता है। जिला प्रशासन को शिकायत मिलने पर एसडीएम राकेश सिंह मरकाम, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी एवं बी एमओ डॉ यूएस पटेल की टीम ने हिनौता के संतोष साहू की निजी क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया और पाया कि संतोष साहू बगैर दस्तावेजों के मरीजों का एलोपैथिक इलाज कर रहा है।

- Install Android App -

आनलाइन मिली थी शिकायत –

प्रशासन को मिली शिकायत में हिनौता में संतोष साहू अपने नाम के आगे एमबीबीएस डिग्री प्राप्त डॉक्टर लिखकर मरीजों का उपचार कर रहा है। बिना लाइसेंस प्राप्त किये एलोपैथी की दवा विक्रय कर रहा है

कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने शुक्रवार को दोपहर एक बजे हिनौता में छापा मारकर क्लीनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं जप्त कर पंचनामा बनाया।एसडीएम मरकाम ने बताया कि संतोष साहू के पास कोई डिग्री नहीं मिली।इलाज करने के लिए एक भी वैद्य दस्तावेज नहीं मिला।एलोपैथी की बड़ी संख्या में दवाएं मिली है ।