jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क... हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

MP Big News: बारात में नाचने के दौरान हर्ष फायर 07 साल के मासूम की मौत, पिता हुए घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया : शादी ब्याह और खुशी की खुमार में लोग अपनी शान शौकत दिखाने में हर्ष फायर कर अपनी ठकुराई दिखाते है। ऐसे में जरा सी असावधानी रखने पर खुशी का माहौल गम में बदल जाता है। इस प्रकार पूर्व में भी कई घटनाएं हुई मगर लोग इससे सबक नही लेते है। ऐसा ही कुछ मामला दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारी का है।जहां एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर की घटना में 7 वर्षीय मासूम पीयूष बघेल की मौत हो गई। उसके पिता पवन बघेल घायल हो गया। बताया जा रहा है, कि रविवार रात गांव में आयोजित शादी समारोह में युवक श्याम बघेल बंदूक लेकर आया था।

बारात में नाचने के दौरान हर्ष फायर –

बताया जा रहा है कि जब दूल्हे की बारात निकल रही थी। इस दौरान डीजे पर नाचते समय हर्ष फायर करने से यह दुर्घटना हो गई।हर्ष फायर के दौरान पास ही में खड़े 7 वर्षीय पीयूष को गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे ग्वालियर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता पवन बघेल को घायल भी अवस्था में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची गोराघाट पुलिस ने श्याम बघेल के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।श्याम बघेल घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा उसकी खोज की जा रही है।

इन घटनाओं पर कैसे हो नियंत्रण –

- Install Android App -

इस घटना से मप्र सरकार को लाइसेंसी हथियार धारकों को सख्त चेतावनी देनी चाहिए। लाइसेंसी हथियार से बेवजह फायरिंग करना ही अपराध है। सरकार द्वारा शस्त्र लाइसेंस सुरक्षा के लिए दिया जाता है न कि शादी समारोह या अन्य उत्सव पर फायरिंग करने के लिए। सरकार प्रदेश के सभी जिला एसपी को यह फरमान जारी करे कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना वजह फायरिंग करता या अपनी धाक या प्रभाव जमाने के लिए हथियार चमकाता दिखे तो अविलंब गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जाए। ऐसे शस्त्र चालकों की लिस्टिंग कर उनके हथियार का लायसेंस निरस्त किए जाने की अनुशंसा की जानी चाहिए। अगर शस्त्र का लाइसेंस नहीं है तो उस पर गंभीर रुप से एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्यवाही की जाए किय हथियार और कारतूस उसे कहां से प्राप्त हुए है।इस प्रकार के अवैध हथियार किसी भी जिलें पाए जाना और ज्यादा गंभीर बात होगी।

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –