ब्रेकिंग
खातेगांव: तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण अभियान जारी Bhopal News: खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आंतकी को एमपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, लोन वुल्फ अटैक की थी... Harda News: खिरकिया में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया पौधरोपण Harda News: पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न Harda News: कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल के लिए किसानों को दी सलाह Aaj Ka Rashifal : राशिफल दिनांक 05 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया : समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया व... नर्मदापुरम : 5 जुलाई पृथ्‍वी बनायेगी सूर्य से सबसे अधिक दूरी – सारिका घारू Sirali News: विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, जिला अस्पताल ... Big News Mp : पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी 03 की मौत

Mp Big News: मामूली विवाद मे सरपंच ने की गोलीबारी, भाई के विवाद मे बदला लेने पहुचें सरपंच ने की फायरिंग, महिला की मौत एक घायल, 13 पर FIR दर्ज!

दतिया : छोटे विवादों में अक्सर लोग जोश में आकर किसी पर जानलेवा हमला भी कर देते हैं । ऐसे ही एक मामले में जिले के  जिगना थाना ग्राम बनवास में शनिवार की रात्रि को गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई वही एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है।

क्या है पूरा मामला !

जानकारी के अनुसार ग्राम वनवास निवासी रतिराम यादव का शराब पीने के दौरान घटना से एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम गांव के सरपंच अरविंद यादव के भाई रविन्द्र से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय तो दोनों को शांत करा दिया, लेकिन गुस्से में भरे बैठे रविंद्र ने यह सारी बात अपने भाई सरपंच अरविंद को बताई। जिस पर वह भड़क गया।

सरपंच ने की फायरिंग हुई महिला की मौत…

पुलिस के मुताबिक सरपंच अरविंद यादव नाराज होकर अपने साथियों के साथ शनिवार की रात रतिराम के घर जा पहुंचा।
उनका आपसी विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद ने फायरिंग कर दी। गोली रतिराम की बहु अहिल्या के सीने में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गोली लगने से उसकी भतीजी प्रियंका घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

पुलिस ने किया मामला दर्ज…

घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

- Install Android App -

एसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

Rajasthan Bakri Palan Yojana 2024: बकरी पालन हेतु 60% सब्सिडी पर मिलेगा 5 लाख रुपए का लोन

Don`t copy text!