jhankar
ब्रेकिंग
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24 शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन 

इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर में एक पानी की टंकी के अंदर से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक 6 दिन से लापता बताया जा रहा है। टंकी से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार राव बाजार जबरन कालोनी के युवक युवक पप्पू पिता केशरसिंह मालवीय पिछले 6 दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को इलाके में स्थित पानी की टंकी से तेज बदबू आने लगी। शक होने पर लोगों ने टंकी चेक की तो अंदर एक युवक का शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर शनिवार को पहुंची। शव को टंकी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक का परिवार बाहर गया हुआ है।वह अकेला ही घर पर था।

- Install Android App -

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक टंकी तक कैसे पहुंचा।

आत्महत्या है या हत्या, इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।

फिलहाल इलाके में मुनादी कर लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी के पास कोई जानकारी हो तो पुलिस को दें।