jhankar
ब्रेकिंग
लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर निकाली गई भव्य सांस्कृतिक रैली हंडिया के हाट बाजार में वसूली तो नियमित, सुविधाएं बदहाल! टीन शेड टूटा, सफाई व्यवस्था भी सवालों के घे... हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग 

Breaking News : सैनिको ने थाने में घुसकर 04 पुलिसवालो को पीटा, एक को उठा ले गए ! पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

संदेह के आधार पुलिस एक जवान से कर रही थी पुछताछ तभी हुआ यह…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को मिटाने के लिए वर्षो से सेना,केंद्रीय पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त प्रयास किए जा रहे है। मगर बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों में ठन गई। कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा में बुधवार को एक थाने में तीन कर्नल सहित 16 जवान ए.के.-47 व अन्‍य हथियार लेकर घुस गए।इसके बाद उन्होने वहां पर 4 पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इसके बाद वहां से एक पुलिसकर्मी को अपने साथ उठा ले गए।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को लगी –

कश्मीर पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना मिलने पर उन्होने इसके प्रति अपना विरोध जताया हैं, थाने में इस प्रकार से सीधे घुसकर मारपीट करना अनुचित बताते हुए तीन कर्नल और 16 जवानों के विरुद्ध हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में लेफ्टिनेंट कर्नल अंकित सूद, राजीव चौहान और निखिल का नाम लिखा गया है।

- Install Android App -

यक्ष प्रश्न की आखिर ये हुआ क्यूं –

थाने में घुसकर सैनिको द्वारा पुलिसकर्मियों से मारपीट की बात सामने आने पर इसकी चर्चा सभी ओर हो रही है। सब जानना चाहते है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि सैनिकों को पुलिस थाने में घुसना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुपवाड़ा पुलिस द्वारा नशीले मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान को उसके घर में पकड़ा था। इस जवान की कथित भूमिका के बारे में पुलिस थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही थी। बता दे कि टेरिटोरियल आर्मी, सेना का हिस्‍सा नहीं होती यह किसी भी घटना सर्चिंग के दौरान सेना की सहयोगी होती है। पुछताछ के दौरान सेना के अधिकारी व अन्य जवान अपनी वर्दी में थाने में घुसे थे जो कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान से हो रही पूछताछ से नाराज थे। सेना के अधिकारी अंदर आकर पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगे।

इस घटना का पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया। एक डीएसपी स्‍तर के अधिकारी को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। इधर सेना ने इसे मामूली घटना बताकर पुलिसकर्मियों से मारपीट को भ्रामक कहा है।

Loksabha 2024 : सरकार बनाने के लिए कितना बहुमत चाहिए लोकसभा पर एक नजर