ब्रेकिंग
हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि

मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी निकाली! अंतिम यात्रा मंडी से शुरू हुई कलेक्टर गेट पर पहुंची! 

Harda: मंगलवार को मूंग खरीदी की मांग को लेकर हरदा जिले में सैकड़ों किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान आक्रोश मोर्चा के बैनर तले मध्यप्रदेश की सरकार की सांकेतिक अर्थी निकाली।

समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।

मालूम हो कि किसान आक्रोश मोर्चा के बैनर तले किसान पिछले सात दिनों से कृषि उपज मंडी परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

- Install Android App -

बीते कल सद्बुद्धि यज्ञ में किसानों ने आहुति दी थी। आज किसानों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कृषि उपज मंडी से कलेक्ट्रेट तक अर्थी यात्रा निकाली।

किसानो ने भाजपा सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी कलेक्टर कार्यालय के सामने छोड़ दी।

किसानो की चेतावनी 16 जिले के किसान कुच करेंगे राजधानी,

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मूंग खरीदी शुरू नहीं हुई,। तो हरदा सहित आसपास के 16 जिलों के किसान भोपाल कूच करेंगे।

 

 

<