jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेल रिलीज़ मुंबई में।

मुंबई, । बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेलर आज मुंबई में रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का ट्रेलर डी आर जे रिकॉर्ड म्यूजिक से रिलीज किया गया है । इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर फिल्म जगत के जाने माने सितारे मौजूद थे जैसे अली खान ,पुष्प वर्मा ,ताहिर कमल खान ,संजय भूषण पटियाला ,सुनील पाल ,राजकुमार कनोजिया ,पप्पू यादव,राजू सिंह माही,पुष्पा वर्मा,गौरी शंकर ,डॉ सुशील मोरजकर दिलीप नाबेरा आदि।

 

- Install Android App -

निर्देशक अर्जुन राज ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए बताया की यह फिल्म बन कर तैयार है जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई शहर में हुई है। फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है। फिल्म की कहानी आम आदमी के लाइफ से जुडी हुई है। एक लड़का इंडिया से बाहर जाना चाहता है नौकरी करने के लिए और मुंबई आकर पासपोर्ट ट्रैप” में फस जाता है ,इस पासपोर्ट ट्रैप” से जुड़ी कहानी पर आधारति है मेरी फिल्म “खेल पासपोर्ट का” ।

 

फिल्म खेल पासपोर्ट का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म को राजवंत शर्मा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अर्जुन राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखक अर्जुन राज ,आनंद शर्मा ,रंजू साइकोलोनी और रजिया पठान है। इस फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी,राजवंत शर्मा,गौरी शंकर,आरिफ शहडोल,मेघा सक्सेना,आनंद शर्मा,जेबा खान,अर्जुन राज ने अहम भूमिका निभाई है। डीओपी शक्ति सोनी,लखिंदर शॉ ( लक्की ) हैं। फिल्म का संगीत हृजु रॉय ने तैयार किया और कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं। रवि बॉसनेट के रचित गीतों को अरिंदम चक्रवर्ती मंजीरा गांगुली ने मधुर आवाज से सजाया है। जबकि इस फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।