हंडिया।गुरुवार को कार्तिक मास की अमावस्याा पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जल मे स्नान किया।भक्तों की श्रद्धा विस्वास ने मौसम की परवाह किए बगैर नर्मदा में स्नान किया।वहीं रोशनी के महापर्व दीपावली के मौके पर तहसील मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठे।लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा रखा था।
रंग बिखेरती झालरों से समूची धार्मिक नगरी दुल्हन की तरह दिखाई दे रही थी।इधर झालरों के बीच मिट्टी के दीपक भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए थे।घरों में विशेष पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने घरों के बाहर जलते दीप रखे।मां लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश के स्वागत के लिए माताओं व बहिनों ने घरों के सामने आकर्षक रंगोली भी सजाई थी।दीपावली के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को घर पहुंचकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए पर्व की बधाई दी।
देर रात तक हुई आतिशबाजी!
शाम होते-होते पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया।जो देर रात्रि तक जारी रहा।

