jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

e-shram card : इ-श्रम कार्ड बनवाने से मिलते हैं बंपर फायदे, आप भी बनवाये जल्द जानें डिटेल |

E-Shram Card : केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए ई-श्रम पोर्टल शुरू किया गया है। जिससे लोगों को अच्छा लाभ मिल रहा है. केंद्र सरकार द्वारा अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए योजनाएं चलाई जाती हैं। इसके लिए एक डेटाबेस तैयार किया गया है.

E-Shram Card –

आपको बता दें कि इन सभी योजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिलता है। अगर आप किसी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो लाभार्थियों के पास ई-श्रम कार्ड होना चाहिए, जिससे आपको समय पर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

ई-श्रम कार्ड में उपलब्ध पात्रता –

16 साल से 59 साल के बीच का कोई भी व्यक्ति जो मजदूरी करता है और उसे ईपीएफओ, ईएसआईसी और एनपीएस का लाभ नहीं मिलता है, वह ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

- Install Android App -

ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें –

कोई भी व्यक्ति ई-श्रम पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। इसके लिए आधार, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जरूरत होगी. रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से निःशुल्क है और इसके लिए सरकार द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। एक बार आपका विवरण आधार के माध्यम से सत्यापित हो जाए। आपका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत –

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास अपना आधार, पासपोर्ट साइज फोटो और कैंसिल चेक और बैंक पासबुक होना चाहिए. आपको बता दें कि आवेदन पत्र भरने के बाद उसे एक बार जांच लें, ताकि कोई भी गलती हो तो उसे तुरंत सुधार लें।

कब मिलेगा E-Shram Card…

जैसे ही ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आपका ई-श्रम कार्ड बन जाएगा. यह आपके लिए आईडी कार्ड का काम करेगा और आधार से लिंक होगा.