jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

E Shram Card : ई श्रम कार्ड बनवाएं 2 लाख रुपए का फायदा पाएं, जानें पूरी डिटेल्स

E Shram Card : ई श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय वर्ग के लिए शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र से आने वाले कामगार ई श्रम पोर्टल पर जाकर के अपना आवेदन कर सकते हैं। ई श्रम कार्ड बनवा लेने के बाद आप सरकार द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के आने वाले कामगारों की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए इस योजना को शुरू किया है। ई श्रम कार्ड में सरकार द्वारा अनगिनत लाभ दिए जा रहे हैं।

E Shram Card

इस योजना को श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ई श्रम कार्ड धारियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। इसके साथ ही साथ बहुत सारी और सुविधाएं भी ई कि श्रम कार्ड बनवा लेने के बाद कार्ड धारियों को प्रदान की जाती है। असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूर इसमें अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

जिससे उन्हें सरकार द्वारा हर महीने वित्तीय सहायता मिलेगी जिससे उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। असंगठित क्षेत्र वर्ग यानी कि दिहाड़ी मजदूर, ईट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर, नाई, धोबी, घर काम करने वाले, रेडी वाले, फल वाले इसके अलावा और भी बहुत सारे लोग जो असंगठित क्षेत्र से आते हैं जिनकी आमदनी का कोई सही जरिया नहीं है। उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है !

ई श्रम कार्ड क्या है?

- Install Android App -

ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया एक कार्ड है जो पूरे देश में मान्य है। ई श्रम कार्ड द्वारा मजदूर पूरे देश में कहीं भी काम पा सकते हैं और ई श्रम कार्ड द्वारा जो मजदूरों को लाभ प्रदान किए जा रहे हैं वह भी ले सकते हैं।

इसके अलावा अब ई श्रम कार्ड को राशन कार्ड से भी जोड़ दिया गया है जिससे मजदूर देश में कहीं भी हो अपना राशन आसानी से ले पाएंगे। अगर आप ई श्रम कार्ड बनवा लेते हैं तो आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे पेंशन योजना का भी लाभ ले सकते हैं।

ई श्रम कार्ड का लाभ सीधा कार्ड धारियों के बैंक खाते में सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दिया जाता है। आपके पास आधार कार्ड है तो ई श्रम कार्ड भी ठीक वैसा ही एक कार्ड है जो असंगठित मजदूरों के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। जिसका एकमात्र उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से आने वाले मजदूरों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना है। अभी तक इस योजना में करोड़ों असंगठित मजदूरों ने आवेदन कर लिया है और सरकार द्वारा दी जा रही योजना का फायदा उठा रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 500 से 1000 रुपए की आर्थिक सहायता कार्ड धारियों को मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा 200000 तक का जीवन बीमा भी मिलता है और दुर्घटना हो जाने पर एक लाख तक का दुर्घटना बीमा मिलता है। इसके साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का सीधा लाभ असंगठित क्षेत्र से आए हुए मजदूरों को दिया जाता है। अगर आप इ श्रम कार्ड धारक हैं और अभी तक पैसे आए या नहीं? जानकारी नहीं है तो ऐसे चेक करें इंस्टॉलमेंट!

ई श्रम कार्ड से मिलने वाले लाभ

  • गर्भवती महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करना।
  • विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सहायता देना।
  • पेंशन योजना को भी लागू किया जा रहा है।
  • ई श्रम कार्ड धारियों को आवास योजना के लिए भी आर्थिक सुविधा मुहैया कराना।
  • मुफ्त राशन का वितरण करना।
  • विद्यार्थियों को मोबाइल, लैपटॉप, स्कूटी योजना में लाभान्वित करना।
  • स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराना।
  • असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का जीवन बीमा करना।
  • मजदूरों को दुर्घटना बीमा प्रदान करना।
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ असंगठित मजदूरों को दिया जाता है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आ सकें !