jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: भारतीय किसान संघ ने निकाली किसान आक्रोश रैली: गेंहू 2700 एवं धान 3100रू में खरीदे सरकार। मोदी अपनी गारंटी पूरी करें।

हरदा : भारतीय किसान संघ की प्रादेशिक योजना के तहत हरदा जिले में किसान संघ द्वारा जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय के,सी परते को ज्ञापन सौंपा गया। प्रमुख रूप से मोदी द्वारा चुनाव से पूर्व गारंटी दी गई थी 2700 में गेंहू धान 3100 में खरीदी सहित असमय बारिश से खराब फसलों की क्षतिपूर्ति,मूंग के लिए नहर में पानी, मोरंड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना।सहित चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी में धरना प्रदर्शन कर विशाल ट्रैक्टर रैली जिला केंद्र पर निकाली गई। धरना स्थल पर प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर,एवं ने अपने वक्तव्य में कहा अगर किसानों को घोषित मूल्य नहीं देना था तो किसानों को प्रलोभन एवं धोका देकर चुनावी घोषणा क्यों की मोदी को गारंटी पूरी करना चाहिए। प्रांतीय सदस्य शैतान सिंह राजपूत, नरेंद्र दोगने,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र भांभू द्वारा भी किसानों को संबोधित किया गया। मोदी द्वारा घोषित मूल्य के हिसाब से फसलों के पंजीयन नहीं होने के कारणकिसान समाज में आक्रोश व्याप्त है, जिला प्रवक्ता राजना रायण गौर ने बताया अगर मोदी द्वारा दी गई गारंटी पूर्ण नहीं की गई तो भारतीय किसान संघ राज्य एवं केन्द्र सरकार को घेरने का काम करेगा। रैली में जिले की सभी तहसीलों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विजय मलगाए एवं आभार कोषाध्यक्ष लोकेश गौर द्वारा किया गया।

________________________________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –