हरदा : भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबन्घन प्राधिकरण के नेतृत्व में भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव का 5 दिवसीय प्रशिक्षण 23 मार्च सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में प्रारम्भ हुआ।
प्रशिक्षण में हरदा जिले के महाविद्यालय के प्रोफेसर, प्राचार्य, विद्यालय के प्रतिनिधि, ग्रामीण व शहरी निकाय के अधिकारी एवं राष्ट्रीय केडेट कौर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ, सिविल डिफेन्स वालेन्टियर एवं स्वयं सेवी संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने किया।
प्रशिक्षण में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा श्री जे.एल. कोठारी, जिला चिकित्सालय हरदा से डॉ. नवीन कुमार जैन, प्लाटून कमाण्डर जबलपुर श्री संदीप चौधरी ने भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन एवं ध्वस्त संरचना खोज एवं बचाव तथा प्रथमोपचार विषय पर व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा श्री जे.एल. कोठारी, हवलदार श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर, होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

