jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हरदा : आकाशवाणी एफएम रेडियो बैंड बंद होने सेे रेडियो प्रेमी श्रोताओं में नाराजगी ! FM रेडियो आकाशवाणी का नहीं हो रहा प्रसारण, श्रोताओं ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया रोष

हरदा : समय बदला, समय के साथ कई चीजें बदल गईं, सिर्फ नहीं बदली तो लोगों की रेडियो सुनने की दीवानगी। अब भी कई ऐसे श्रोता हैं जो पूरी शिद्दत से रेडियो सुनते हैं। यही वजह है कि हाईटेक होते इंटरटेनमेंट की दुनिया में लगातार रेडियो श्रोताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि आज भी लोग हजारों की संख्या में पत्र भेजकर अपनी पसंद के फरमाइशी कार्यक्रम सुनते हैं। यह हाल है आकाशवाणी सहित तमाम रेडियो चैनलों में, जो अब एफएम के नाम से जाने जाते हैं। दौर आज ई-मेल और एसएमएस का है, लेकिन चिट्ठीयों की अहमियत आकाशवाणी जैसी संस्था में अब भी बनी हुई है। इसमें प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के लिए सैकड़ों चिट्ठियां आज भी आती हैं। रेडियो और उसके श्रोताओं का जो आपसी संबंध है, वैसा अन्य माध्यमों में कम ही देखने को मिलता है। परंतु जिले में चलने वाला आकाशवाणी एफएम रेडियो बैंड बंद होने सेे रेडियो प्रेमी श्रोताओं में नाराजगी है। अब ऐसे श्रोता सोशल मीडिया पर नाराजी जता रहे हैं। नगर के घंटाघर भैरो बाबा मंदिर के पास टेलर का काम करने वाले 65 वर्षीय मनोहर लाल मोराने भी रेडियो के नियमित श्रोता हैं। रेडियों पर प्रसारित विविध भारती के कार्यक्रम रोजाना सुनते है। वह हमेशा अपने पत्र फरमाइश, सुझाव के लिए आकाशवाणी केंद्रों में भी भेजते हैं। अपने काम के साथ साथ रेडियो पर प्रसारित विविध भारती के कार्यक्रम सुनते है। रोजाना उस पर गीत संगीत सुनने उन्हें बहुत अच्छा लगता है। श्रोता ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर इसे चालू करने की मांग की भी है। वह हमेशा अपने पत्र फरमाइश, सुझाव के लिए आकाशवाणी केंद्रों में भी भेजते हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में करीब कई माह से रेडियो एफएम बैंड बंद हो गया है। स्थानीय रेडियो प्रसारण केन्द्र से विविध भारती एफएम रेडियो का प्रसारण नियमित नहीं चलता। जिसे चालू करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त की और पत्र भी लिखा है। एफएम बैंड का रिले सेंटर हरदा जिला मुख्यालय में खुला है । किंतु तकनीकी खराबी के कारण प्रसारण सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।

उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री हर माह अपने मन की बात रेडियों पर करते है। पर रेडियों श्रोताओं को उनके लोकप्रिय रेडियों कार्यक्रम सुनने को नही मिल रहे है। उन्होने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि रेडियों स्टेशनों को सतत चालू रखा जावे क्योंकि सोशल मीडिया के जमाने में भी रेडियों सुनने के शौकिनों की कमी नही है। जल्द से जल्द आकाशवाणी का प्रसारण चालू किया जावे।

- Install Android App -

Bakri Palan Loan Yojana 2024: सरकार दे रही इन पशु पालकों को 50 लाख तक का लोन, ऐसे करे इस योजना ऑनलाइन आवेदन

Bakri Palan Loan Yojana 2024: सरकार दे रही इन पशु पालकों को 50 लाख तक का लोन, ऐसे करे इस योजना ऑनलाइन आवेदन