खंडवा: गणगौर विसर्जन के लिए अर्जुन नाम का शख्स कुएं में उतरा वापस नहीं आने पर 7 लोग और उतरे, 8 की कुएं में मौत, मचा हाहाकार, प्रशासन ने रेस्क्यू कर निकाले सभी शव

खंडवा: जिले के खंडवा में एक कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार शाम जिले के छैगांव माखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में यहां गणगौर विसर्जन के लिए अर्जुन नाम का शख्स कुएं की सफाई करने उतरा, जो जहरीली गैस के कारण बेसुध होकर कुएं में जमे दलदल में डूब गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 7 और लोग कुएं में उतरे। ये सब भी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से डूब गए और इनकी जान चली गई। सूचना प्रशासन को दी गई। उसके बाद मौके पर पुलिस और SDERF का 15 सदस्यीय दल भी मौके पर पहुंच गया। रेस्क्यू टीम के द्वारा रस्सी और जाली लेकर कुएं में उतरी और शवों को बाहर निकाला।
सभी 8 शवों को पोस्टमार्टम के लिए छैगांवमाखन के अस्पताल ले जाया गया। इधर घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार में चीख फ़ुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम ने जताया गहरा दुख,
मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। वही प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।